Friday, January 18, 2013

मेरे शहर "कटिहार " की एक झलक. . . ;

जब भी आप उतरी बिहार में रेल से सफर कर रहे हो और किसी रेलवे स्टेशन के पहले आपको खेतो खाल्यानो के बाद दूर एक लम्बा सा अकेले टीवी टावर दिखे या फ्लोवर मिल का गुम्बज समझ लेना आ गया "कटिहार"...

पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित कटिहार भारत के बिहार प्रान्त का एक जिला है। पूर्व समय में यह जिला पूर्णिया जिले का एक हिस्सा था। इसका इतिहास बहुत ही समृद्ध रहा है। इस जिले का नाम इसके प्रमुख शहर दीघी-कटिहार के नाम पर रखा गया था। मुगल शासन के अधीन इस जिले की स्थापना सरकार तेजपुर ने की थी। 13वीं शताब्दी के आरम्भ में यहाँ पर मोहम्मद्दीन शासकों ने राज किया। 1770 ई. में जब मोहम्मद अली खान पूर्णिया के गर्वनर थे, उस समय यह जिला ब्रिटिशों के हाथ में चला गया। अत: काफी लम्बे समय तक इस जगह पर कई शासनों ने राज किया। अत: 2 अक्टूबर 1973 ई. को स्वतंत्र जिले के रूप में घोषित कर दिया गयाकटिहार

शहर कटिहार के कुछ मुख्य स्थान हैं :




इन्सभी खूबियों के साथ हमारे कटिहार की सबसे बरी बात है हम बहु मिश्रित समाज में विश्वासी हैं बेदभाव और प्रान्त विस्सेस धर्नाये,आतंकवाद से लाखो दूर सभी का दिल खोल के स्वागत करते हैं.हमारे सम्माज में एकजुट हो कर जीवनयापन करने की गुण बहुत  ही पावन है.
हमलोग दसहरा,छट,दिवाली,कृष्णाअस्र्त्मी, गुरुपूर्णिमा बारे धूमधाम से मानते हैं इससे आप हमारे वेबसाइट पे देख सकते हैं!
तानिक्की और विज्ञानं में हम पीछे हैं कितु हम विकास के एक्चुक हैं और बिकास की और अग्रसर !!!


वैसे तो बहुत कुछ है बताने को मेरे शहर कटिहार के बारे में शेष मिलने पर बताऊंगा :)


आपका स्वागत है :आगमन मार्ग 
वायु मार्ग: यहाँ का सबसे निकटतम हवाई अड्डा बागडोग्रा हवाई अड्डा है।
रेल मार्ग: कटिहार में रेलवे स्‍टेशन कटिहार रेलमार्ग द्वारा भारत के कई प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। पूर्वोतर के राज्‍यों में आवागमन का प्रमुख रेल मार्ग बरौनी-कटिहार-गौहाटी ही है।
सड़क मार्ग: भारत के कई प्रमुख शहरों से कटिहार सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। एनएच-31 इस जिले तक पहुंचने का सुलभ राजमार्ग है।